Thursday, September 12, 2013

CUND-7 तैयारी


नैनीताल स्वच्छता/समुदाय दिवस 18 सित॰ के सिलसिले में आज हमारी टीम 4 स्कूलों में लगभग 2000 बच्चों और उनके अध्यापकों से मुख़ातिब हुई। प्रताप भैया के बाल सैनिकों से शहीद सैनिक विद्यालय में, मोहन लाल साह विद्या मंदिर की दोनों इकाइयों की संयुक्त सभा में, ऐश्डेल कन्या स्कूल सूखाताल और चेतराम साह ठुलघरिया इंटर कालेज में ये हमारी सातवीं सालाना विजिट थी।  वो बच्चे भी थे जो 2007 में, जब ये आंदोलन आरंभ हुआ, दर्ज़ा 5 में पढ़ते थे और अब (2013 में) अपने स्कूल के फ़ाइनल वर्ष में थे। आशा तो बंधती है कि वो सफ़ाई और लड़ाई का संस्कार लेकर दुनिया से दो-चार होंगे...! (फ़ोटो सौजन्य-रोहित, टीम सदस्य)

No comments:

Post a Comment