नैना ज्योति संस्था 2001 से नैनीताल में निःशुल्क आँखों का शिविर लगाती आ रही है। सामान्य जांच के साथ इस कैंप में नई तकनीक से मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाते हैं। हर साल नैनीताल, आसपास और सुदूर गाँवों से आए वृद्धजन इस शिविर के चलते आँखों के जाले से मुक्ति पाकर खुशी-खुशी,आशीर्वाद देते अपने घरों को लौटते हैं। इस बार ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों की सुविधा के लिये कैंची, नथुवाखान और छोई (रामनगर) में भी OPD की गयी। यह पूरा शिविर कैंची आश्रम ट्रस्ट की आर्थिक मदद से किया जा रहा है। लगभग 1500 लोगों ने अपना इलाज करवाया। दुबारा दुनिया को साफ़-साफ़ देख पाने के उनके आनंद का हम अनुमान ही लगा सकते हैं।
इस वर्ष मोतिया आप्रेशन हेतु 191 पंजीकरण हुए हैं। आज 50 आप्रेशन हुए, बाकी कल से होंगे। आशीर्वाद और साधुवाद की पात्र डाक्टरों की टीम डा॰ विनोद तिवारी के नेतृत्व में अनुभवी डा॰ ललित रस्तोगी, डा॰ नवीन शर्मा, डा॰ भगत राम, डा॰ संजय सक्सेना और वरिष्ठ तकनीकी सहयोगियों अनुज, गुलशन, गोविंद आदि, नैना ज्योति के स्वयंसेवकों सर्वश्री विनोद पांडे, पेमा गेकिल सिथार, माधवानंद मैनाली, योगेश साह, राजीव लोचन साह, अरुण रौतेला, मंजू पांडे, मेधा पांडे, भगवती लोहनी, ह.स. रावत, कन्हैया साह, घनश्याम साह, नरेंद्र पाल, दीप गंगोला जी और अन्य मित्रगण सुबह से शाम तक जुट कर इस मानवीय अनुष्ठान को सफल बनाते हैं।

No comments:
Post a Comment